Greater Noida News (11/12/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस (Beta-2 Police Station) ने एक मस्जिद के चंदे में धोखाधड़ी मामले (Fraud) के मामले में फरार चल चल रहे आरोपी सलीम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से पकड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 12.38 लाख रुपये के मस्जिद चंदे (Mosque Donations) की राशि की हेराफेरी से जुड़ा है। आरोपी सलीम खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र, कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी के माध्यम से मस्जिद के चंदे की रकम को बैंक में जमा नहीं किया। आरोप है कि यह पूरी राशि आपस में हड़प ली गई। इस मामलें में वादी ने 05 अक्टूबर 2025 को कुल 09 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
थाना बीटा-2 पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों मोव खालिद, शमशीर खान और नवेद फैसलको गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सलीम खान की गिरफ्तारी (Arrest) के बाद अब इस आर्थिक घोटाले के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।