लाल किले पर चमकी भारत की संस्कृति!, UNESCO के भव्य समारोह में CM रेखा गुप्ता का संबोधन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11 दिसंबर, 2025): लाल किला इन दिनों संस्कृति और गौरव की रोशनी से जगमगा रहा है, जहां 8 से 13 दिसंबर तक चल रहे 20th Session of the UNESCO Inter-Governmental Committee for Intangible Cultural Heritage के बीच विशेष आयोजन “SAMSKRITI – A Celebration of Culture” ने देश की विरासत को नई ऊँचाई दी। इसी कार्यक्रम में आज (गुरुवार ) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, UNESCO में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा के साथ मंच साझा किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐतिहासिक अवसर को “जीवन भर याद रहने वाला दिन” बताते हुए उन सभी व्यक्तियों और संस्थानों को हृदय से धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत और सहयोग ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के सामने नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल भारत का नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आज आर्थिक और तकनीकी ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक महाशक्ति के रूप में भी वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित हुआ है। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय और मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्पण की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने दीपावली महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने UNESCO की पूरी टीम और सभी सहभागी लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक आत्मा को विश्व पटल पर और अधिक तेजस्वी बनाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।