Viksit Delhi, Viksit Tourism & Hospitality Summit का सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 December 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को “Viksit Delhi, Viksit Tourism & Hospitality Summit” में शिरकत करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन दिल्ली को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। राजधानी की पर्यटन संभावनाओं को नए आयाम देने और निवेश बढ़ाने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है।

CM ने बताया कि पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश बढ़ने से नयी नौकरियों का सृजन होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा। सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पर्यटन स्थलों के आधुनिकीकरण और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। इससे दिल्ली आने वाले पर्यटकों के अनुभव में भी बड़ा सुधार होगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Ease of Doing Business के विज़न को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली को निवेशकों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, अधोसंरचना विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाले कदम तेजी से लागू किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी।

समिट में FHRAI, ITPO, HRANI के वरिष्ठ सदस्यों सहित कई उद्योग प्रतिनिधि, उद्यमी और संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं, निवेश अवसरों और नीतिगत सुधारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सम्मेलन से मिले सुझावों को सरकार आगामी योजनाओं का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।