यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हुई दीपावली, क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 December 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली में चल रहे यूनेस्को के सेशन में आज भारतीय त्योहार दीपावली को विश्व धरोहर घोषित किए जाने का स्वागत किया है और कहा है इस घोषणा से पूरे सनातन समाज में खुशी की अनुभूति हो रही है। अब हर भारतीय सनातनी का फर्ज है की दीपावली सदा एक जीवंत त्योहार के रूप में मने।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दीप जगा कर हर ओर स्वच्छता के साथ रोशनी बिखेर कर लक्ष्मी पूजन का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे कश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरा देश एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाता है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है दीपावली समाज में खुशियां बांटने का पर्व है, यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ ही कर्मियों और जरूरतमंदों को उपहार देकर खुशियां बांटते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की इस उपलक्ष्य में जब भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार सभी अपने कार्यालयों को आज सांयकाल सजा रहे हैं जगमगा रहे हैं ऐसे में हमने दिल्ली भाजपा कार्यालय को भी आज सांय से दो दिन सजाने जगमगाने का निर्णय लिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।