सेक्टर-70 रेड लाइट पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (10/12/2025): नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित सेक्टर-70 की रेड लाइट पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार हादसा हो गया। दो कारों UP16 FE 2741 और UP 16 GT 0422 की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक वाहन में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही फेस-3 पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मियों ने पहले कारों के दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला, फिर स्ट्रेचर के जरिये उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाया। दोनों घायलों की पहचान मोनू यादव (20), निवासी इटावा, और अमरेश पाल सिंह (44), निवासी एटा के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है।
हादसे के दौरान रेड लाइट चौराहे पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और ट्रैफिक कई मिनटों तक थम गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, रेड लाइट होने के बावजूद दोनों कार चालकों ने गति कम नहीं की, जिससे यह टक्कर हुई।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिसमें स्थानीय लोग घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी चालक ने सिग्नल जंप तो नहीं किया था और क्या वाहन ओवरस्पीड में थे। पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद ट्रैफिक नियंत्रण में काफी समय लगा, लेकिन समय रहते राहत व बचाव कार्य पूरा कर लिया गया। अधिकारियों ने अपील की है कि चालाक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, विशेषकर रेड लाइट और स्पीड लिमिट पर ध्यान दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।