“मां का आंचल ताकत देता है… आज वह छाया उठ गई”: नोएडा विधायक पंकज सिंह | श्रद्धांजलि सभा
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (08 दिसंबर, 2025): डॉ. महेश शर्मा की पूज्य माताजी स्वर्गीय ललिता शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में नोएडा विधायक पंकज सिंह गहराई से भावुक होते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मां का न रहना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
सभा को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा, “मां का आशीर्वाद और मां का हाथ सिर पर पड़ जाए तो हिम्मत मिल जाती है, प्रेरणा मिल जाती है। माता-पिता जब तक रहते हैं, तब तक परिवार का सबसे बड़ा सदस्य भी उनके सामने बच्चा ही बना रहता है।”
उन्होंने कहा कि किसी भी कठिन घड़ी में यदि कुछ पल मां के आंचल में सिर रखकर बिता लिए जाएँ, तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी हल्की महसूस होती है। “आज पूज्य माता जी हमारे बीच नहीं रहीं, वह दिव्य लोक को प्रस्थान कर गई हैं। पूरा समाज उनके स्नेह और सरलता को हमेशा याद रखेगा,” उन्होंने कहा।
पंकज सिंह ने झुककर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “मैं अपने सिर को उनके श्रीचरणों में नमन करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि डॉ. महेश शर्मा और पूरा परिवार इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्राप्त करे।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।