महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 December 2025): शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अलीपुर स्थित राष्ट्रीय आंबेडकर स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी यहां पहुंच कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें उनके महान योगदान और विचारों को याद करने का अवसर देता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, परिश्रम और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को न्याय, सम्मान और बराबरी दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने संविधान के जरिए देश को एक ऐसे मार्ग पर अग्रसर किया, जहां हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि आज भी समाज को दिशा देने वाली प्रकाश-सत्ता है।

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जिस समतामूलक राष्ट्र की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी, उसे साकार करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक भेदभाव और असमानता को समाप्त किए बिना प्रगति का वास्तविक अर्थ अधूरा है। सरकार की प्रतिबद्धता है कि उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक आदर्शों को जमीन पर उतारा जाए और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम तेज किया जा रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। बाबा साहब की शिक्षाओं कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रहित, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को पुनः आत्मसात करना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि युवा पीढ़ी संविधान की भावना को समझे और उसे अपने जीवन में लागू करे, ताकि एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील भारत का निर्माण संभव हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।