दिल्ली की सड़कों पर मिस्ट स्प्रे : ITO से शुरू हुई प्रदूषण विरोधी नई पहल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 दिसंबर, 2025): दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Pollution) को थामने के लिए दिल्ली सरकार ने नई तकनीक आधारित पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में मिस्ट स्प्रेइंग सिस्टम (Mist Spraying System) को बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज ITO क्षेत्र में इलेक्ट्रिक पोल पर मिस्ट लगाने से की गई। उन्होंने कहा कि NDMC क्षेत्र में यह तकनीक पहले ही अपने सकारात्मक परिणाम दिखा चुकी है और अब इसे दिल्ली की सभी सड़कों तक विस्तारित करने की योजना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “हमने पानी के छिड़काव के लिए कई प्रावधान किए हैं, लेकिन मिस्ट अपने आप में एक बड़ा समाधान बनकर उभर रहा है। NDMC क्षेत्र में इसका प्रभाव अच्छा रहा, इसलिए अब दिल्ली के हर हिस्से तक इसे ले जाने की तैयारी है।” उन्होंने बताया कि ITO सहित नौ प्रदूषण-प्रभावित स्थानों पर मिस्ट स्प्रे लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान को बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा ताकि दिल्ली के हर कोने में हवा की गुणवत्ता बेहतर हो सके। “हमने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। हम सब मिलकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और यह लड़ाई सफल होगी,” मुख्यमंत्री ने कहा।

सरकार का कहना है कि मिस्ट स्प्रे तकनीक धूल कणों (Dust Particles) और प्रदूषित हवा को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित हो रही है, जिससे सड़क-स्तरीय प्रदूषण पर तुरंत असर पड़ता है। ITO पर आज दिखाई दिए शुरुआती परिणामों ने सरकार को बड़े पैमाने पर इसे लागू करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।