National News (03 December 2025): केंद्र सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से स्मार्टफ़ोन्स में संचार साथी ऐप के प्री-इंस्टॉलेशन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। यह ऐप पहले से इंस्टॉल करने का आदेश अल्प जागरूक उपयोगकर्ताओं तक सुरक्षा सुविधा आसानी से पहुँचाने और इसके उपयोग को तेजी से बढ़ावा देने के लिए जारी किया गया था।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि संचार साथी ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इसे नागरिकों को साइबर जगत के खतरों से बचाने के लिए विकसित किया गया है। ऐप न केवल उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क करता है, बल्कि साइबर अपराधियों की गतिविधियों की रिपोर्ट करने में जनभागीदारी भी सुनिश्चित करता है। सरकार ने यह भी दोहराया कि ऐप का किसी अन्य उद्देश्य के लिए कोई उपयोग नहीं किया जाता और उपयोगकर्ता इसे जब चाहें अपने फोन से हटा सकते हैं।
अब तक 1.4 करोड़ से अधिक लोग संचार साथी ऐप डाउनलोड कर चुके हैं। यह ऐप रोजाना करीब 2,000 धोखाधड़ी प्रयासों की पहचान कर उन्हें नाकाम करने में मदद कर रहा है। बीते 24 घंटे में ही 6 लाख नए उपयोगकर्ताओं ने ऐप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण कराया, जो इसकी लोकप्रियता में 10 गुना वृद्धि को दर्शाता है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ता उपयोग इस बात का प्रमाण है कि नागरिक साइबर सुरक्षा के लिए इस ऐप पर भरोसा जता रहे हैं।
संचार साथी ऐप की तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता और स्वैच्छिक डाउनलोड की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने मोबाइल निर्माताओं के लिए इसके प्री-इंस्टॉलेशन को अनिवार्य न रखने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि जनता का बढ़ता विश्वास और जागरूकता ऐप को आगे भी व्यापक रूप से अपनाने में सहायक होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।