ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन मकान में मजदूर की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (3 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ऐस सिटी सोसाइटी के पास एक निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब 21 वर्षीय शाहरुख नामक मजदूर शटरिंग खोल रहा था। अचानक शटरिंग का हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिसरख थाना पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना ऐस सिटी सोसाइटी के पास हो रही निर्माण गतिविधि के दौरान हुई। शाहरुख शटरिंग खोलने का काम कर रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शटरिंग के गिरने का कारण क्या था। क्या यह लापरवाही थी या फिर निर्माण कार्य में कोई अन्य तकनीकी खामी रही थी। इस पर भी जांच हो रही है। जांच में यह भी पता किया जाएगा कि क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा के सभी उपायों का पालन किया जा रहा था।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।