NOIDA News (01/12/2025): गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश ‘विकास रत्न’ प्रांत द्वारा एक व्यापक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ, जिसके बाद विविध क्षेत्रों से आए वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और त्याग को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद एवं सिख संगत के वरिष्ठ सदस्य गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य रूपेश कुमार, तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-18 नोएडा के महासचिव सरदार अमरदीप सिंह प्रमुख वक्ता रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय वित्त मंत्री भारत विकास परिषद महेश बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क राजीव अजमानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, एवं प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
वक्ताओं ने स्मरण कराया कि 1675 में इसी दिन गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता, और निष्पक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका शहीदी दिवस पूरे देश में श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ मनाया जाता है। गजेंद्र सिंह संधू ने कहा कि संतों और महापुरुषों के बलिदान समाज को सही दिशा दिखाते हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज में धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

रूपेश कुमार ने मुगल शासनकाल के अत्याचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह सिख गुरुओं ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर मानव धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सरदार अमरदीप सिंह ने नई पीढ़ी में धर्म की ओर घटती रुचि पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज में चरित्र निर्माण और संस्कारों के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान महेश बाबू गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए घटते भूजल स्तर को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि समाज को पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इस आयोजन में भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने विशेष सहयोग दिया। मंच पर शाखा संरक्षक सुमन गुप्ता, शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, शाखा सचिव महेंद्र कुमार शाह, डॉ. सुभाष गुप्ता, एडवोकेट ओ.पी. बंसल, नैवैध शर्मा, अजय अग्रवाल, मुकुल बाजपेयी, सत नारायण गोयल, प्रवीण शर्मा, सोमगिरि गोस्वामी, डॉ. अनिल त्यागी, दिनेश मित्तल, पंकज सक्सेना, राजेश दत्ता, आरएसएस नोएडा महानगर प्रचारक सुमित जी, फोनरवा महासचिव के.के. जैन, और श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष डी.पी. गोयल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु तेग बहादुर जी के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।