मकान हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के लिए जेवर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2025): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला हुकम सिंह में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना (Accident) के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैं। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर मृतकों के आश्रितों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
हाल ही में गांव नगला हुकम सिंह में निर्माणाधीन भवन का लेंटर अचानक गिर जाने से चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और इससे वे बेहद व्यथित हैं। उन्होंने घटना के दिन स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया था और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गुरुवार को विधायक धीरेन्द्र सिंह पीड़ित परिवारों के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।आज दिनांक 21 नवंबर को विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों का इलाज निःशुल्क कराया जाए।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जीवन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार और मैं स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हरसंभव मदद करना हमारी प्राथमिकता है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।