New Delhi News (19 November 2025): राजधानी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र कल्याण न्यास (CKN) के सहयोग से “धरती आबा बिरसा मुंडा: प्रतिरोध के दार्शनिक आधार, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आधुनिक भारत में 150 वर्षों की जनजातीय अस्मिता” विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन महार्षि कनाद भवन, नॉर्थ कैंपस में किया। कार्यक्रम में देशभर से 200 से अधिक शिक्षकों, शोधार्थियों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की। सम्मेलन की शुरुआत में प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध सशक्त आंदोलन चलाया।
सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत आज भी आदिवासी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरक प्रकाश स्तंभ बनी हुई है। वहीं, दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने उच्च शिक्षा में आदिवासी इतिहास, ज्ञान परंपरा और अनुसंधान को अधिक महत्व देने की आवश्यकता पर बल दिया। अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित ABVP के राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष चौहान ने भारतीय सभ्यता में आदिवासी समाज के योगदान और उनकी सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तृत चर्चा की।
प्लेनरी सत्र का संचालन गांधी भवन के निदेशक प्रो. के. पी. सिंह ने किया, जिसमें मुख्य वक्ता प्रफुल्ल अकांत, बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति माधुकर भाई पादवी तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके ने बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन, उनके दार्शनिक चिंतन और समकालीन सामाजिक चुनौतियों पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किए। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहे तकनीकी सत्र, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों ने कुल 71 शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इन शोध-पत्रों में जनजातीय पहचान, भूमि अधिकार, पर्यावरणीय न्याय, सांस्कृतिक पुनर्जीवन और बिरसा मुंडा की विचारधारा की आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता जैसे विषयों को समाहित किया गया।

समापन सत्र में प्रो. अमित सिंह, चेयरमैन—गवर्निंग बॉडी (राजधानी कॉलेज), MBCUB के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लेखक तुहिन ए. सिन्हा, छात्र कल्याण न्यास की प्रतिनिधि श्रीमती मनु कटारिया तथा ICPR के निदेशक (P&R) डॉ. अमित यादव ने सम्मेलन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक अस्मिता और जनजातीय अधिकारों के विमर्श को मजबूती प्रदान करते हैं। सम्मेलन की संयोजिका डॉ. सुमन मीणा ने इसे विद्वानों, नीति-निर्माताओं और युवाओं को एक साझा मंच पर जोड़ने वाला ऐतिहासिक शैक्षणिक आयोजन बताया तथा सभी सहयोगी संस्थानों और ICPR के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।