पश्चिम विहार में विकास की बड़ी सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने 500 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19/11/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शकूर बस्ती विधानसभा के पश्चिम विहार वार्ड में कुल 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिसके लिए चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति क्षेत्र के विस्तृत निरीक्षण दौरे के दौरान दी। इस दौरे में सांसद प्रवीन खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना, विधायक करनैल सिंह और पार्षद विनीत वोहरा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण आरबीआई एन्क्लेव से शुरू होकर वाइट हाउस, साहिबो नदी, बी जी-8 मार्केट होते हुए बी जी-6 ब्लॉक मार्केट पर संपन्न हुआ, जहाँ कुल 5 प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया गया।

सांसद खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा साहिबा नदी के पुनरुद्धार, जल निकासी व्यवस्था के सुधार, सड़कों के नवीनीकरण, स्वच्छता ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद न केवल पश्चिम विहार का स्वरूप बदलेगा, बल्कि क्षेत्र को आधुनिक शहरी सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जा सकेगा।

इन 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से साहिबा नदी के किनारे नई आधारभूत संरचना विकसित होगी, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी। सड़कों, दीवारों तथा हरित क्षेत्रों के निर्माण से नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण मिलेगा। जल निकासी और स्वच्छता संबंधी परियोजनाएँ स्वास्थ्य और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करेंगी। दीर्घकाल में ये विकास कार्य क्षेत्र की संपत्ति मूल्यों में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की संवेदनशीलता और तेज निर्णय क्षमता क्षेत्र विकास को नई दिशा दे रही है। उनका विश्वास है कि यह प्रमुख परियोजनाएँ पश्चिम विहार को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ नियोजित और विकसित क्षेत्रों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।