Delhi Blast को अंजाम देने वाले आतंकी के वीडियो पर VHP हुई गरम- “अब चुप्पी नहीं चलेगी”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (18 नवंबर, 2025): लाल किले के सामने ब्लास्ट कर स्वयं को उड़ा देने की साज़िश रचने वाले आरोपी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आने के बाद विवाद तेज़ हो गया है। वीडियो में उमर यह दावा करता दिख रहा है कि सुसाइड बॉम्बिंग को गलत तरीके से समझा गया है और यह “इस्लाम के अनुसार एक शहादत ऑपरेशन है।” इस बयान ने पूरे सुरक्षा तंत्र के साथ धार्मिक समुदायों में भी चिंता और बहस खड़ी कर दी है।
VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सोचिए, डॉक्टर जैसे पढ़े-लिखे लोगों का किस तरह ब्रेनवॉश किया जा रहा है। यह इस्लाम के अनुसार कितना सही है? यह सवाल अब सभी उलेमा और इस्लामिक संस्थाओं के सामने एक परीक्षा है।” उन्होंने आगे पूछा कि क्या इस्लाम आत्मघाती हमलों को जायज़ ठहराता है, और क्या इसे ही जिहाद कहा जाता है।
बंसल ने आरोप लगाया कि “72 हूरों के नाम पर इस्लामिक युवाओं को बहकाया जा रहा है और मासूमों की जान ली जा रही है।” उन्होंने कथित “आतंकियों के पैरोकारों” और “नमाज़वादी पार्टी” जैसे कटाक्षों के ज़रिए विपक्षी राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जो लोग इस्लाम को शांति का धर्म बताते हुए आतंकवाद को धर्म से अलग बताते हैं, वे अब अपना दृष्टांत दें और स्पष्ट कहें कि यह हिंसक विचार गलत है। “अन्यथा दुनिया भर में आप लोग बेनक़ाब हो जाओगे,” बंसल ने कहा।
वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी फोरेंसिक जाँच शुरू कर दी है, जबकि राजनीतिक और धार्मिक हलकों में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएँ जारी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।