सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा, विधायक धीरेंद्र सिंह करेंगे नेतृत्व
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (18/11/2025): सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती के अवसर पर जेवर विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा (Unity Walk) का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 20 नवंबर 2025 प्रातः 09 बजे को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थान खेड़ा मोहम्मदाबाद से निकाली जाएगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने जानकारी देते हुए कहा कि सरदार पटेल भारतीय एकता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर आयोजित यह पदयात्रा सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रहित के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।
आगे विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि लौह पुरुष पटेल (Iron Man Patel) ने हमें सिखाया कि राष्ट्र की शक्ति जनता की एकता में निहित है। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक संगठित, मजबूत और समृद्ध भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं और एकता की इस लौ को और प्रज्वलित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।