दिल्ली सचिवालय में श्रम कल्याण पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंत्री कपिल मिश्रा ने दिए सुधार के स्पष्ट निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 November 2025): दिल्ली सचिवालय में श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति, श्रम एवं कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने की। मंत्री मिश्रा ने बैठक में श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, सुरक्षा और मुआवजा सुधारों को तेज गति से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रमिक विभाग, श्रमिक कल्याण बोर्ड, लेबर वेलफेयर अधिकारियों और संबंधित इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री कपिल मिश्रा ने श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने, श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने और जरूरतमंद श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा बैठक में श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को व्यापक बनाने, प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार करने तथा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त लेबर विभाग में लंबित रिक्तियों को शीघ्र भरने, निरीक्षण तंत्र को अधिक सक्रिय बनाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में श्रम कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को और अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि राजधानी के श्रमिक समुदाय को अधिकतम लाभ मिल सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।