सिरसा–खेरली नहर मार्ग को 4 लेन में किया जाएगा विकसित: धीरेंद्र सिंह, विधायक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida‌ News (17/11/2025): जेवर विधानसभा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सिरसा से खेरली नहर तक बनने वाला मार्ग अब 4 लेन (Lanes) में विकसित होने जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में कनेक्टिविटी (Connectivity) को मजबूत करेगी और जेवर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि उ इस परियोजना से जेवर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन था, लेकिन अब इसके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) को सौंप दी गई है। सड़क के 4 लेन में विकसित होने पर लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से कई जनपदों के लोगों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। इसके साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।