“बिहार चुनाव खत्म, भाजपा की नौटंकी भी खत्म”: Delhi में यमुना को लेकर हमलावर हुई AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 नवंबर 2025): आम आदमी पार्टी ने सोमवार सुबह कालिंदी कुंज से एक वीडियो जारी कर भाजपा सरकार के यमुना सफाई अभियान पर कड़ा प्रहार किया। वीडियो में यमुना नदी की सतह पर तैरती मोटी सफेद झाग की परत साफ दिख रही है, जिसे “AAP” नेताओं ने भाजपा सरकार की नाकामी और “झूठे सफाई अभियान” का प्रतीक बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “बिहार चुनाव खत्म, भाजपा की यमुना सफाई नौटंकी भी खत्म… अब नदी में सिर्फ झाग ही झाग दिख रहा है।”

कालिंदी कुंज पहुंचे विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने मौके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। संजीव झा ने कहा कि ऊपर से दिख रही सफेद चादर असल में “भाजपा सरकार के पापों की परत है, जिसने यमुना मां को ढक दिया है।” झा ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के तुरंत बाद भी नदी इस भयावह स्थिति में है और सरकार द्वारा रसायन-छिड़काव और सफाई कार्य 25 दिन से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छह महीने में यमुना को साफ करने का वादा किया था, परंतु नतीजा यह है कि नदी जहरीले झाग से भर गई है।

झा ने सीएम रेखा गुप्ता को चुनौती दी कि वे कैमरे के सामने यमुना जल का आचमन कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी “यमुना साफ है” वाला वीडियो सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार की पुरानी मशीनों से बनाई गई रील थी। प्रदूषण पर भी झा ने तंज कसते हुए कहा कि “एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर पानी छिड़कने के बाद भी AQI 500 पार है, डेटा छिपाने की कोशिशें चल रही हैं।”

वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यमुना पर “बर्फ जैसी सफेद चादर” भाजपा सरकार की नाकामी का जीता-जागता दृश्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की “चार इंजन सरकार” होने के बावजूद नदी की यह हालत शर्मनाक है। कुलदीप ने कहा कि “भाजपा ने 10 महीनों में दिल्ली में झूठ की बरसात कर दी है—प्रदूषण, नौकरी, मोहल्ला क्लीनिक, और अब यमुना मां पर भी।”

AAP ने कहा कि वह विधानसभा में भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और भाजपा को उसके वादे याद दिलाती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।