गुनपुरा व मूजखेड़ा में किसान एकता संघ की बैठक: सूरजपुर में महापंचायत का ऐलान
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (16/11/2025): ग्रेटर नोएडा के गुनपुरा और मूजखेड़ा गांवों में शनिवार को किसान एकता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सत्ते नागर ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने निभाई।
बैठक के दौरान किसानों की लम्बे समय से लंबित प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में प्राधिकरण में 10 प्रतिशत प्लॉट आवंटन, बैकलीज सुविधाओं की बहाली, तथा शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थानों में 50 प्रतिशत आरक्षण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए संगठन बड़े स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रहा है।
इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि किसानों की आवाज को प्रशासन तक मजबूत तरीके से पहुँचाने हेतु 22 नवंबर से एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जेवर से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए सूरजपुर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। उम्मीद है कि इस पदयात्रा में आसपास के गांवों से हजारों किसान शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह पदयात्रा 25 नवंबर को सूरजपुर जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी, जहां उसी दिन एक भव्य महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में क्षेत्र के किसानों की बड़ी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संगठन 22 नवंबर तक गांव-गांव जाकर किसानों को आमंत्रित करेगा। बैठक में प्रमोद शर्मा, भूपेंद्र नागर, जोरा भाटी, अकरम खान, जे.पी. नागर, पप्पे नागर, गोलू प्रधान सहित कई किसान नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पदयात्रा और महापंचायत में हिस्सा लेकर अपनी मांगों को मजबूती प्रदान करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।