GREATER NOIDA News (15 November 2025): ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, चिराग चौहान नामक युवक अपनी रेनॉल्ट क्विड कार (नंबर DL1CR5336) से शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से नोएडा सेक्टर 44 की दिशा में जा रहा था। कार में उनके साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन नोएडा हाईवे पर पहुंचा, कार की वायरिंग से चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग भड़क गई।
धुआं उठते देख चालक चिराग ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकलने का इशारा किया। तीनों लोग कुछ ही सेकंड में कार से बाहर आ गए, जिसके बाद आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वे कुछ देर और अंदर रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह कार की खराब वायरिंग में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया गया कि वाहन 2016 मॉडल की पेट्रोल रेनॉल्ट क्विड थी। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर अचानक आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर वाहन मालिकों को नियमित सर्विसिंग और वायरिंग की जांच की ओर ध्यान देने की जरूरत का संकेत दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।