बिहार में प्रचंड जीत के बाद BJP का बड़ा एक्शन: पार्टी के दिग्गज नेता 6 साल के लिए सस्पेंड!

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (15 November 2025): बिहार में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के भीतर अनुशासन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व नौकरशाह आर.के. सिंह को छह साल के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उनके द्वारा की गई पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है।

आर.के. सिंह पिछले कुछ समय से अपने तीखे और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने हाल ही में नीतीश सरकार पर 62 हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का आरोप लगाया था, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई थी। इतना ही नहीं, एक अन्य बयान में उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को “हत्यारा” कह दिया था, जो बीजेपी और सहयोगी दल जेडीयू दोनों की छवि पर सीधा असर डालने वाला बयान माना गया।

आर.के. सिंह वर्ष 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे और केंद्र में मंत्री पद संभाल चुके हैं। अब चुनावी जीत के तुरंत बाद उनके खिलाफ की गई यह अनुशासनात्मक कार्रवाई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी का मानना है कि किसी भी तरह की बयानबाज़ी जो संगठन की प्रतिष्ठा को प्रभावित करे, उस पर कठोर कदम आवश्यक हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।