नई दिल्ली (14 नवंबर 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से एन.डी.ए. के चौतरफा विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकास और स्थिरता की नई राह दिखाई दे रही है, और इसी विश्वास ने राज्य में एन.डी.ए. को ऐतिहासिक महाविजय दिलाई है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान सहित एन.डी.ए. के सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया, जिसका परिणाम आज बिहार की इस महाविजय के रूप में सामने है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बिहार की महिलाओं ने अपने परिवारों के बेहतर भविष्य और सुरक्षित विकास मॉडल को चुना है, वहीं शिक्षित और मेहनतकश युवाओं ने ‘दसवीं फेल’ विपक्ष को सख़्ती से नकार दिया है।
संगठनात्मक मजबूती पर बात करते हुए सचदेवा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और उनकी संगठन निर्माण की नीति ने एन.डी.ए. को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि चाणक्य की धरती बिहार में अमित शाह एक बार फिर राजनीति के ‘चाणक्य’ के रूप में साबित हुए हैं। साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा बिहार संगठन को दी गई ऊर्जा और दिशा को भी उन्होंने अद्भुत बताया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित बिहार एन.डी.ए. के सभी नेताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने दिल्ली भाजपा के सांसदों, विधायकों, नेताओं और पूर्वांचल मोर्चा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बिहार चुनाव में सहयोग देकर इस विजय में अपना योगदान दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।