जेवर–खुर्जा रोड चौड़ीकरण को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida‌ News (14/11/2025):‌ जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र वासियों को खुशखबरी देते हुए बताया कि खुर्जा–जेवर मार्ग (Khurja-Jewar Road) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि लखनऊ आने पर उनका प्रयास रहता है कि क्षेत्रवासियों के लिए कोई न कोई विकास कार्य लेकर लौटें। इसी क्रम में आज जेवर के लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी देते हुए उन्होंने ने कहा कि अब खुर्जा–जेवर मार्ग को 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और आने वाले समय में लोग इसका सीधा लाभ महसूस करेंगे।

खुर्जा–जेवर मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र की रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) में बड़ा सुधार होगा और आम जनता को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।