Bihar News (14 November 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के परिणाम सामने आने शुरू होंगे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 43, जदयू 27, राजद 17, कांग्रेस 8, लोजपा 9 और हम 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, राजनीतिक दलों के दफ्तरों से लेकर काउंटिंग सेंटर्स तक हलचल तेज होती जा रही है।
मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा रखा गया है। हर जिले में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। उधर, वोट चोरी के आरोपों को लेकर राजद कार्यकर्ता मतदान के दिन से ही स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी करते हुए डटे हुए हैं।
इधर, राजनीतिक माहौल भी पूरे जोर पर है। नतीजों से ठीक एक दिन पहले ही महागठबंधन खेमे में हलचल बढ़ गई थी, जब तेजस्वी यादव ने शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक बुलाई। एग्जिट पोल और चुनावी विश्लेषणों ने पहले ही सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने इस बार एक बार फिर ‘डबल इंजन’ की सरकार को चुना है या ‘बदलाव’ के नारे के साथ महागठबंधन को मौका दिया है।
अभी पूरे प्रदेश की निगाहें काउंटिंग सेंटरों पर टिकी हैं, और बिहार के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होने वाला है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।