‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता डीपीएस ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (13/11/2025): भारत विकास परिषद, गौतमबुद्ध नगर शाखा (Bharat Vikas Parishad, Gautam Buddha Nagar Branch)ने आज गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘भारत को जानो’ (Bharat ko Jano) प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर प्रांतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता (Competition) प्रभारी मुदित मोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को रेखांकित किया।

कार्यक्रम दो वर्गों जूनियर और सीनियर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में अत्यंत उत्साह और ज्ञानपूर्ण उत्तरों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
विजेता टीमों की घोषणा इस प्रकार रही:
जूनियर वर्ग
1.दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
2.रामाज्ञा स्कूल, नोएडा
3.रामाज्ञा स्कूल, ग्रेटर नोएडा
सीनियर वर्ग
1. दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
2.प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा
3.रामाज्ञा स्कूल, नोएडा
प्रतियोगिता के समापन पर शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों और विद्यालयों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। परिषद ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय मूल्यों के प्रति निष्ठा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्षा सविता शर्मा, प्रिंसेस श्वेता, मुकुल गोयल, उपासना चंद्रा, पल्लवी सक्सेना, हिमा संदीप, मदन कुमार झा, संजय कुमार शर्मा, पूर्णिमा, महुआ सरकार और आमिर नसीम सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद, गौतमबुद्ध नगर शाखा ने इस अवसर पर सभी विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।