भारत-नेपाल रेल व्यापार कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, दोनों देशों में समझौते पर हस्ताक्षर
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (13 November 2025): भारत और नेपाल के बीच रेल आधारित व्यापारिक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नेपाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री अनिल कुमार सिन्हा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रांजिट संधि के प्रोटोकॉल में संशोधन संबंधी “लेटर ऑफ एक्सचेंज” (LoE) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत जोगबनी (भारत) और बिराटनगर (नेपाल) के बीच रेलमार्ग से माल ढुलाई की सुविधा को और विस्तार दिया गया है। अब बल्क कार्गो सहित कंटेनराइज्ड माल की आवाजाही सीधे रेल नेटवर्क से की जा सकेगी। इसके साथ ही, कोलकाता–जोगबनी, कोलकाता–नौतनवा (सोनौली) तथा विशाखापट्टनम–नौतनवा (सोनौली) जैसे प्रमुख ट्रांजिट कॉरिडोरों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच मल्टीमॉडल ट्रेड कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और नेपाल का तीसरे देशों के साथ व्यापार भी सुगम होगा।
इस समझौते से जोगबनी–बिराटनगर रेल लिंक के माध्यम से सीधे रेल संपर्क की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके जरिए कोलकाता और विशाखापट्टनम बंदरगाहों से माल ढुलाई नेपाल के मोरंग जिले स्थित बिराटनगर कस्टम यार्ड कार्गो स्टेशन तक की जा सकेगी। यह रेल लिंक भारत सरकार की अनुदान सहायता से निर्मित की गई थी, जिसे दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 1 जून 2023 को संयुक्त रूप से उद्घाटित किया था।
बैठक में भारत और नेपाल के बीच सीमा पार संपर्क और व्यापारिक सुगमता को और मजबूत करने से संबंधित चल रही परियोजनाओं — जैसे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट और अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों — की भी समीक्षा की गई।
भारत, नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है, जो नेपाल के बाहरी व्यापार में सबसे बड़ा हिस्सा रखता है। यह नया समझौता न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नई दिशा देगा बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यावसायिक रिश्तों को और सुदृढ़ करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।