नई दिल्ली (7 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए शीशमहल के निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस महल का प्रस्ताव 2020 में 7 करोड़ रुपये की लागत के साथ रखा गया था, लेकिन 2022 में इसके निर्माण के बाद कुल 33 करोड़ 66 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
पात्रा ने आरोप लगाया कि यह राशि प्रस्तावित लागत से 342.31 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार इस अतिरिक्त धनराशि का हिसाब कौन देगा। बीजेपी नेता ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी और केजरीवाल सरकार का बड़ा घोटाला करार दिया।
घोटाले की विस्तार से जानकारी देते हुए पात्रा ने बताया कि शीशमहल के निर्माण के लिए पहले केवल 8 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था, लेकिन अंतिम भुगतान करोड़ों में किया गया। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है और आप सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
दिल्ली चुनावों के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच घोटालों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब देखना यह है कि शीशमहल प्रकरण और भ्रष्टाचार के ये आरोप आगामी चुनावों में मतदाताओं पर क्या प्रभाव डालते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।