Delhi Blast Near Red Fort: 12 की मौत और 30 से अधिक घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 November 2025): देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले इसे सीएनजी कार में आग लगने की घटना माना जा रहा था, लेकिन विस्फोट की भयावहता देखकर जांच एजेंसियां अब विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की संभावना भी खंगाल रही हैं। दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। इस घटना ने 2011 के दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट की यादें ताजा कर दी हैं, जब राजधानी को आखिरी बार इस तरह के बड़े विस्फोट ने झकझोरा था।

धमाके के बाद से दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। लाल किले और उसके आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। जांच एजेंसियां फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच कर रही हैं, ताकि यह साफ किया जा सके कि यह दुर्घटना थी या साजिश।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।