MCD By- Election: दिल्ली को विकसित और स्वच्छ बनाना हमारा संकल्प- सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 November 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी एमसीडी उपचुनाव को लेकर शालीमार बाग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। “बीते वर्षों में दिल्ली ने जिन कठिनाइयों का सामना किया है, अब उन्हें खत्म करने का समय आ गया है। हम काम करते हुए चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि दिल्ली को विकसित और स्वच्छ बनाना हमारा संकल्प है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 12 सीटों पर भाजपा की जीत बेहद आवश्यक है ताकि दिल्ली के हर वार्ड को सुंदर, सुसज्जित और उन्नत बनाया जा सके।

‘सिर्फ राजनीति नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता’

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि पहले की सरकारों ने सिर्फ राजनीति की, लेकिन भाजपा सरकार का लक्ष्य सेवा और विकास है। उन्होंने कहा कि “हम हर वार्ड को साफ, हरा-भरा और सुंदर बनाना चाहते हैं। दिल्ली की सड़कों से लेकर गलियों तक बदलाव लाने की दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जनता अब राजनीति नहीं, परिणाम चाहती है और हम परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

‘दिल्ली और बिहार का रिश्ता दिल और जान जैसा’

बिहार विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली का विकास तो होगा ही, लेकिन बिहार भी आगे बढ़ेगा क्योंकि दिल्ली और बिहार का रिश्ता दिल और जान जैसा है।” उन्होंने कहा कि विकास की भावना सीमाओं से परे है, और भाजपा का उद्देश्य पूरे देश को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा की नीतियां और जनसेवा का दृष्टिकोण दिल्ली से लेकर बिहार तक नए विकास की दिशा तय करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।