New Delhi News (09 November 2025): दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक केबल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जी-ब्लॉक स्थित इस बहुमंजिला फैक्ट्री से अचानक उठते धुएं के गुबार ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि आसपास के कई इलाकों से भी काला धुआं दिखाई देने लगा।
दमकल की 10 गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीनें लगीं आग बुझाने में
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीनें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी बताई जा रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और आग के फैलाव को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। राहत की बात यह है कि फैक्ट्री के अधिकांश कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए।
पुलिस जांच में जुटी, कारणों का नहीं चला पता
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर मुआयना किया जाएगा, जिससे आग लगने की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा सके। फिलहाल स्थिति पर दमकल विभाग की पूरी निगरानी बनी हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।