पत्नी से संबंधों के शक में युवक की हत्या, फेस-2 पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (09/11/2025): नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या का कारण पत्नी से अवैध संबंधों का शक था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आठ घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
घटना फेस-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक गोलू के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर सोनू कई बार गोलू को अपनी पत्नी से बात करने से मना कर चुका था, लेकिन जब उसने बात करना बंद नहीं किया, तो शनिवार सुबह सोनू ने गुस्से में आकर गोलू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में गंभीर रूप से घायल गोलू को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गोलू (उम्र लगभग 22 वर्ष) मूल रूप से ग्राम करचला, थाना सहियाल, जिला औरैया का रहने वाला था और इन दिनों याकूबपुर की गली नंबर 37 में किराये पर रहकर ई-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था।
वारदात की सूचना पर फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से महज आठ घंटे के भीतर आरोपी सोनू को मदरसन कंपनी की पिछली दीवार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) और खून से सनी जैकेट भी बरामद की।
आरोपी सोनू (उम्र 32 वर्ष) मूल रूप से ग्राम गागोपुर, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत का निवासी है और फिलहाल याकूबपुर में किराये के मकान में रह रहा था। उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।