1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या सवाल उठाए?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 November 2025): केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने कहा कि यह सत्र लोकतंत्र को मजबूत करने और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सार्थक एवं रचनात्मक चर्चाओं का मंच बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल मिलकर संसद के कामकाज में सहयोग करेंगे।

कांग्रेस ने जताई हैरानी और असंतोष

इस घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सत्र की तारीखों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल शीतकालीन सत्र आमतौर पर 20 से 23 नवंबर के बीच शुरू होता है और तीन से चार हफ्तों तक चलता है। लेकिन इस बार सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर मात्र 15 दिनों का होगा, जो बेहद असामान्य है। जयराम रमेश ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या सरकार दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए सत्र छोटा कर रही है या फिर उसके पास कोई विधेयक और बहस का विषय नहीं है?

विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस की आलोचना पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस नेताओं को संसद चलाने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। रिजीजू ने कहा कि वह बार-बार कांग्रेस पार्टी से अपील करते हैं कि संसद की बहसों में भाग लें और ईमानदार सांसदों के काम में बाधा न डालें। उन्होंने कहा, “संसद को चलने दें, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए आवश्यक है।”

सत्र की अवधि और संभावित एजेंडा

शीतकालीन सत्र कुल 15 कार्यदिवसों का होगा और इसमें सरकार कई विधेयकों को पेश करने और कुछ महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा कराने की योजना बना रही है। हालांकि अब तक सत्र के औपचारिक एजेंडा की घोषणा नहीं हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।