शारदा यूनिवर्सिटी में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत पर गूँजा स्वदेशी का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (08/11/2025): भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा शनिवार को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत एक भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन शारदा यूनिवर्सिटी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, व्यापारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, वहीं संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक सत्येन्द्र नागर ने किया।

मंत्री सुनील शर्मा का संबोधन: भारत अब आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, आज का भारत किसी देश के दबाव में कोई समझौता नहीं करता। भारत की नीतियां अब राष्ट्रहित के आधार पर तय होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान ने हर नागरिक में स्वदेशी के प्रति विश्वास जगाया है।

उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करें, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सरकारी नारा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है जो हर नागरिक की भागीदारी चाहता है।

विनीत अग्रवाल ने दिया स्वदेशी उत्पादों के प्रचार का संदेश

कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँवों, कस्बों और शहरों में जाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में जुटें। उन्होंने कहा, दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को स्वदेशी वस्तुएँ खरीदने और बेचने के लिए प्रेरित करना होगा। यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत बनेगी।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बोले – स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में नई चेतना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

अभियान संयोजक सत्येन्द्र नागर ने बताया – जन-जन तक पहुँच रहा है अभियान

अभियान संयोजक और जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान तेजी से समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से यह संकल्प एक व्यापक सामाजिक आंदोलन बन गया है।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील भाटी, सीए अश्वनी गोयल, जयकरण भाटी, कर्मवीर आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, योगेंद्र भाटी, एडवोकेट रविंद्र शर्मा, डॉ. सुरेश चंद भाटी, सुखपाल प्रधान, महावीर त्यागी, जीएस अग्रवाल, प्रो. अमित अत्री, एडवोकेट राहुल यादव और एडवोकेट कपिल यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।सम्मेलन के अंत में देश की प्रगति, स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।