उत्तर प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (06/11/2025): योगी सरकार (Yogi Government) ने हाल ही में गन्ना किसानों को 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 53 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इण्डेन्ट जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश की 21 चीनी मिलों (Sugar Mills) में पेराई कार्य प्रारंभ हो चुका है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने हाल ही में इस पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की है।

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 20 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 05 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 08, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 06 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 32 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। अवशेष 69 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान (Payment) करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं, जिस क्रम में मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों के समय से संचालन से गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली होने से किसानों (Farmers) को सुगमता होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।