नोएडा में पैदल यात्रियों की परेशानी अब खत्म!, Noida Authority का क्या है मास्टर प्लान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (05/11/2025): दिल्ली से आने वाला भारी ट्रैफिक अक्सर नोएडा गोलचक्कर (सेक्टर-1, 2, 14 और 15) होकर गुजरता है। इस मार्ग पर हर दिन हजारों वाहन और बड़ी संख्या में पैदल यात्री आते-जाते हैं। पीक आवर के दौरान पैदल मुसाफिरों को सड़क पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अब इस समस्या के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) यहां आधुनिक स्काई वॉक बनाने जा रहा है।

यह स्काई वॉक सेक्टर-1, 2, 14 और 15 के इंडियन ऑयल क्रॉसिंग को आपस में जोड़ेगा। पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए अब ट्रैफिक के बीच से गुजरने की बजाय इस स्काई वॉक का इस्तेमाल करना होगा। इससे न केवल ट्रैफिक सुचारू रहेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश, जीएम आर.पी. सिंह और अन्य अधिकारियों ने हाल ही में इस क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्काई वॉक निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया और इसके डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए स्काई वॉक में दोनों ओर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) लगाई जाएंगी ताकि वरिष्ठ नागरिक और बच्चों को आसानी हो। वहीं दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की जाएगी। निर्माण की लागत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद तय की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना बिल्ट-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर पूरी की जा सकती है। यानी निजी कंपनी इसका निर्माण करेगी, विज्ञापन से आय अर्जित कर लागत की भरपाई करेगी और फिर एक तय अवधि के बाद इसका संचालन प्राधिकरण को सौंप देगी।

इस स्काई वॉक के निर्माण से नोएडा गोलचक्कर पर पैदल यात्रियों के कारण लगने वाला जाम लगभग खत्म हो जाएगा। साथ ही, यहां आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि यह स्काई वॉक न केवल सुविधा देगा, बल्कि शहर की छवि को भी एक आधुनिक और सुरक्षित यातायात प्रणाली के रूप में स्थापित करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।