योगी आदित्यनाथ का महागठबंधन पर प्रहार- “RJD-कांग्रेस ने बिहार को बनाया था जंगलराज”

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (04 नवंबर 2025): बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जो महागठबंधन आरजेडी और कांग्रेस के रूप में जनता के बीच आया है, वही दल हैं जिन्होंने कभी बिहार को “जंगलराज” में बदल दिया था। योगी ने कहा कि बिहार की जनता ने उस दौर में भय, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था को झेला था, जिसका जिम्मेदार यही लोग थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने बिहार के युवाओं की प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और मेहनत को करीब से देखा है। चाहे देश हो या विदेश, जहां भी बिहार का नौजवान गया, उसने अपनी लगन और कार्यकुशलता से उस क्षेत्र को समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि आज से दो दशक पहले बिहार अपनी पहचान और सम्मान के लिए तरस गया था, क्योंकि उस समय की सरकारों ने युवाओं के अधिकारों और रोजगार पर डकैती डाली तथा गरीबों के हक को छीना।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिहार की जनता ने उस समय एनडीए को समर्थन देकर सुशासन की एक नई शुरुआत की थी। नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, स्थिरता और सुशासन की दिशा में नए कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर एनडीए शिक्षा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ जनता के बीच आया है, ताकि बिहार को प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ाया जा सके।

अंत में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार की जनता इस बार भी सुशासन, विकास और स्थिरता के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करे, ताकि राज्य “जंगलराज” की छवि से दूर रहकर “सुशासन” और प्रगति की पहचान बनाए रखे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।