National News (04/11/2025): बिहार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने प्रगति की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि “जहां दो दशक पहले बिहार में मात्र 2 अस्पताल थे, वहीं आज 41 से अधिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल संचालित हो रहे हैं।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेज़ी से विकास किया है। उन्होंने साक्षरता दर का उदाहरण देते हुए कहा कि “बिहार की साक्षरता दर 33% से बढ़कर 75% हो गई है, जो राज्य की उन्नति की गवाही देती है।”
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि “एनडीए सरकार ने एक करोड़ 41 लाख माताओं और बहनों के खातों में ₹10,000 की आर्थिक सहायता भेजी है। यह शुरुआत है, अभी और बड़े कदम उठाए जाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में AIIMS, IIT और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो रही है, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में शिक्षा व रोजगार के अवसर मिल सकें।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आरजेडी और कांग्रेस के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है, उनके झंडे में भी विकास की जगह नहीं है।”
किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मखाना बोर्ड जैसी योजनाओं के जरिए बिहार के अन्नदाताओं को सशक्त बना रही है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली है।
बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि छठ पर्व के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली और भोजपुरी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है। इसके साथ ही शारदा सिंह को पद्म सम्मान देकर बिहार की अस्मिता को भी सम्मान मिला है।
योगी आदित्यनाथ का पूरा संबोधन बिहार के विकास, महिलाओं की प्रगति, किसानों के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव पर केंद्रित रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।