जिला अस्पताल में शुरू हुई EEG जांच सुविधा, विधायक पंकज सिंह ने किया कक्ष का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04 नवम्बर, 2025): नोएडा के जिला संयुक्त अस्पताल में आज मरीजों के बेहतर उपचार के उद्देश्य से ईईजी कक्ष (EEG Room) का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा किया। अस्पताल में इस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण की स्थापना से अब मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. श्रीमति अजय राणा ने जानकारी दी कि ईईजी मशीन (EEG Machine) एक आधुनिक उपकरण है, जो मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों (Brain Waves) को रिकॉर्ड करती है। यह मशीन सिर पर लगाए गए सूक्ष्म सेंसर (इलेक्ट्रोड्स) के माध्यम से मस्तिष्क कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न विद्युत संकेतों को पकड़कर उन्हें ग्राफिक तरंगों के रूप में प्रदर्शित करती है।

उन्होंने बताया कि इस जांच का उपयोग मिर्गी (Epilepsy), नींद से संबंधित विकार (Sleep Disorders) तथा अन्य तंत्रिका संबंधी बीमारियों (Neurological Conditions) के निदान में किया जाता है। अब तक मरीजों को इन जांचों के लिए दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भेजना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा जिला संयुक्त अस्पताल, नोएडा में ही उपलब्ध होगी।

डॉ. अजय राणा ने कहा कि बुधवार से यह सुविधा सभी मरीजों के लिए औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस पहल से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है, जिससे जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।