New Delhi News (03 November 2025): दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक कार से बिहार के 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी जावेद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत कार में दम घुटने से हुई। घटना 31 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब शाम करीब 7:30 बजे लोगों ने कार के भीतर बेहोश पड़े व्यक्ति को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
रेलवे इंजीनियर की कार में मिला शव
मामले की जांच के दौरान पता चला कि यह कार सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) गुरु प्रताप की है, जो उसी दिन सुबह अपनी गाड़ी स्टेशन के पास पार्क करके ऑफिस चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि सुबह 10:49 बजे उन्होंने कार बिना लॉक किए पार्क की थी। इसके कुछ समय बाद करीब 11:22 बजे बिहार निवासी जावेद, जो अपने घर जाने के लिए स्टेशन पर आया था, कार के अंदर घुस गया और पिछली सीट पर सो गया।
अनजाने में हुआ हादसा, दम घुटने से गई जान
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1:50 बजे इंजीनियर का एक कर्मचारी कार से लंचबॉक्स लेने आया और अनजाने में उसे लॉक कर दिया। कर्मचारी को यह मालूम नहीं था कि अंदर कोई मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि 1:54 बजे से 3:13 बजे के बीच जावेद कार में बेचैनी से हिलता-डुलता रहा और दरवाजा खोलने की कोशिश करता दिखाई दिया, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका।
शाम को हुआ खुलासा, जांच जारी
शाम करीब 5:34 बजे जब इंजीनियर गुरु प्रताप अपनी कार के पास लौटे, तो उन्होंने युवक को बेसुध अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने कहा है कि यह एक दर्दनाक हादसा है और पूरे मामले की जांच अभी जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।