पंजाब CM भगवंत मान ने BJP द्वारा उठाए गए सवाल पर किया पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Chandigarh News (01 November 2025): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से भाजपा एक झूठा प्रोपेगेंडा चला रही है कि चंडीगढ़ में पंजाब सरकार ने एक ‘शीशमहल’ बनवाया है, जहां अरविंद केजरीवाल रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि यह बयानबाज़ी केवल राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही है ताकि जनता के बीच भ्रम फैलाया जा सके।

भगवंत मान ने कहा कि 16 मार्च 2022 को सरकार बनने के बाद, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए आधिकारिक आवास आवंटित किए गए थे। इसके लिए एक आधिकारिक पत्र भी जारी हुआ था। उन्होंने बताया कि सेक्टर-2, बंगला नंबर 45 पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास है, जबकि बंगला नंबर 50 को “कैम्प ऑफिस/सीएम पंजाब” के रूप में दर्ज किया गया है। दोनों ही सरकारी रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं, इसलिए भाजपा द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी पूरी तरह बेबुनियाद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगला नंबर 50 उनके आधिकारिक आवास का ही हिस्सा है और यह “कैम्प ऑफिस/गेस्ट हाउस” के रूप में उपयोग में लाया जाता है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि क्या वे किसी मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास को “शीशमहल” कहेंगे? उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल असत्य है, बल्कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा का भी अपमान करती है।

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी से काम कर रही है और भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठी खबरें फैलाने में लगी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। मान ने कहा कि “हम जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं, न कि दिखावे के लिए। भाजपा का यह प्रचार पंजाब की जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश है।।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।