बुलडोजर से माफियाओं का कचूमर निकाल जहन्नुम भेज दिया: बिहार में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (31 October 2025): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और माफियाओं पर तीखा हमला बोला। मंच से गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बुलडोजर से कचूमर निकालकर उन्हें जहन्नुम भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी की तरह बिहार में भी कानून व्यवस्था और सुशासन की जीत सुनिश्चित करनी होगी।

सीएम योगी ने बताया कि दो दिन पहले वे रघुनाथपुर आए थे, जहां एक खानदानी माफिया फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे माफियाओं पर बुलडोजर चलाकर उनका पूरी तरह सफाया कर दिया और उन्हें सबक सिखा दिया कि अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार में सुशासन की नींव और मजबूत हुई है, और अब इसे और आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार की पहचान और सम्मान को ठेस पहुंचाई थी, उन्हें अब दोबारा राज्य या सिवान में जगह नहीं मिलनी चाहिए। यह बिहार की अस्मिता की लड़ाई है। योगी ने कहा कि “भारत तभी विकसित होगा जब बिहार विकसित होगा।” उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने गरीबों के लिए घर नहीं बनवाए, बल्कि उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा।

सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त रखने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि सुशासन और विकास की राह और मजबूत हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।