पूर्वी यूपी में पहली नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, योगी सरकार करेगी 48 घंटे में किसानों को भुगतान

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (31/10/2025): खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद (Paddy Procurement) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस अवधि में लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ जनपदों में भी धान खरीद की जाएगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में धान खरीद प्रक्रिया पहले से ही 1 अक्टूबर से चल रही है।

डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) ने इस वर्ष किसानों को राहत देते हुए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है। इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए अब तक दो महीनों में 2.17 लाख से अधिक किसानों ने अपनी फसल बिक्री के लिए पंजीकरण (Registration) कराया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभागों में पहली नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसी के साथ लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भी धान खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कर सकते हैं। केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। विभाग के अनुसार, किसान किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार के निर्देश पर प्रदेश में अब तक 3920 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 हजार से अधिक किसानों से अब तक एक महीने के भीतर 1.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। योगी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों को धान बिक्री के 48 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता समय पर मिल सके और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।