शारदा विश्वविद्यालय और नॉलेज पार्क पुलिस ने मिलकर मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida (31/10/2025): आज शारदा विश्वविद्यालय एवं नॉलेज पार्क पुलिस ने मिलकर सरदार पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) का आयोजन किया। इसमें पुलिस के जवानों के साथ साथ शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यह दौड़ शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) से आरम्भ होकर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा कार्यालय के मध्य आयोजित किया गया जिसमें लगभग बारह सौ लोगों ने भाग लिया। डीन छात्र कल्याण प्रो प्रमोद कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ नॉलेज पार्क थाने (Knowledge Park Police Station) के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह, अन्य सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस लाइन के जवान भी मौजूद रहे। उन्होंने सरदार पटेल के योगदानों का लोगों के सामने रखा साथ ही उन्होंने उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

शारदा विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ अजीत कुमार ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नॉलेज पार्क थाना प्रभारी को धन्यवाद देते हुए इस तरह कार्यक्रम को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया।

एसोसिएट डीन शांति नारायणन, पुलिस सब इंस्पेक्टर सनी तोमर सहित अन्य लोगों ने भी अपना योगदान दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।