जीएल बजाज ने मचाई एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स 2025 में धूम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (31/10/2025): ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GL Bajaj Institute of Technology and Management) ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स 2025 (AKTU Zonal Sports 2025) में विजय हासिल की। गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के 27 कॉलेजों में से जीएल बजाज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।

पदक तालिका:
स्वर्ण पदक – 5
100 मीटर (बालिकाएं), लॉन्ग जंप (बालिकाएं), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिकाएं), बैडमिंटन (बालिकाएं)
रजत पदक – 11
रिले (बालक एवं बालिकाएं), हाई जंप (बालक), डिस्कस थ्रो (बालक), 200 मीटर (बालक), शॉटपुट (बालिकाएं), बैडमिंटन (बालक), शतरंज (बालिकाएं), खो-खो (बालक), लॉन्ग जंप (बालिकाएं), 100 मीटर (बालिकाएं)
कांस्य पदक – 4
200 मीटर (बालिकाएं), 400 मीटर (बालक), शॉटपुट (बालक एवं बालिकाएं)

कुल पदक संख्या: 20 (5 स्वर्ण | 11 रजत | 4 कांस्य)

बैडमिंटन बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर संस्था का गौरव बढ़ाया, वहीं कबड्डी एवं बैडमिंटन (बालक) टीमों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और टीम वर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा गया
“GL Bajaj में हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं। यह जीत उनके समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।

निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज ने अपने वक्तव्य में कहा गया
“हमारे छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता निरंतर अभ्यास, जुनून और अनुशासन से ही मिलती है। उनकी यह उपलब्धि पूरे GL Bajaj परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”
20 पदकों के साथ, जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सच्चे चैम्पियन मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से बनते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।