New Delhi News (30 October 2025): दिल्ली के तिलक नगर इलाके से अपहृत 27 दिन के नवजात शिशु को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर ने जानकारी दी कि यह मामला 8 अक्टूबर को सामने आया था, जब बच्चे के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया था। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को सुराग मिला और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया। दोनों ने बताया कि एक महिला, जिसका नाम माया है, ने उन्हें बच्चे को अपहरण करने के लिए ₹20,000 दिए थे। यह सुनकर पुलिस ने माया की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माया ही इस अपहरण की मुख्य साजिशकर्ता थी जिसने पूरी योजना रची थी।
पूछताछ के दौरान माया ने कबूल किया कि उसने यह अपराध अपने पड़ोसियों शुभ करण (36) और उसकी पत्नी संयोगिता (27) के कहने पर किया था। दंपति कई वर्षों से संतान न होने की वजह से मानसिक रूप से परेशान थे और उन्होंने माया से बच्चे की व्यवस्था करने की बात कही थी। इसके बाद माया ने पैसे का लालच देकर दो नाबालिगों से अपहरण करवाया और बच्चे को दंपति को सौंप दिया।
दिल्ली पुलिस ने अब माया, शुभ करण, संयोगिता और दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता से मिलवा दिया गया है, जिसके बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया। डीसीपी शरद भास्कर ने कहा कि यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा कोण भी दिखाता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।