ब्रेन स्ट्रोक को समय पर पहचानना ही जीवन बचाने की कुंजी – Dr. Atampreet Singh | ShardaCare HealthCity
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida (29/10/2025): विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर Sharda Care Health City में आयोजित डॉक्टर मीट के दौरान न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ निदेशक डॉ. अतमप्रीत सिंह ने ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों, उपचार और समय पर इलाज की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. अतमप्रित सिंह ने बताया कि जैसे हार्ट अटैक के लक्षणों से अब अधिकांश लोग परिचित हैं – जैसे कि छाती में दर्द, भारीपन, सांस फूलना या बाएं हाथ में दर्द होना – उसी तरह ब्रेन स्ट्रोक को भी समझना उतना ही ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “ब्रेन की मेहनत सबसे ज्यादा होती है, और जब इसे रक्त आपूर्ति में रुकावट होती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।”
स्ट्रोक के प्रमुख लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अचानक लकवा (Paralysis), बोलने में कठिनाई, देखने में परेशानी, हाथ-पैरों में कमजोरी, या चलते समय बैलेंस का बिगड़ना — ये सभी चेतावनी संकेत हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसे लक्षण अचानक दिखाई दें तो मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए, क्योंकि शुरुआती “गोल्डन टाइम विंडो” यानी 4 घंटे के भीतर इलाज मिलने पर मरीज की जान और दिमाग दोनों को बचाया जा सकता है।
डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 1 से 2 स्ट्रोक पेशेंट आते हैं, जिनमें से कुछ मरीज समय पर पहुंचने के कारण ठीक हो जाते हैं, जबकि देरी से आने वाले मरीजों में सुधार की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि “अगर मरीज चार घंटे से ज़्यादा देर बाद आता है, तो दिमाग के सेल्स स्थायी रूप से डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में केवल रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी से ही कुछ सुधार संभव है।”
रिकवरी की प्रक्रिया व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है। “अगर ब्रेन का डैमेज छोटा है, तो रिकवरी कुछ महीनों में हो सकती है, लेकिन गंभीर मामलों में यह 6 महीने से लेकर 1-2 साल तक भी लग सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कई मरीज ऐसे होते हैं जो अपने सीमित सुधार के साथ जीवन जीना सीख लेते हैं।
डॉ. अतमप्रीत सिंह ने जनता से अपील की कि वे ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को पहचानें और “टाइम इज़ ब्रेन” की अवधारणा को समझें — क्योंकि हर सेकंड की देरी, सैकड़ों ब्रेन सेल्स की मृत्यु का कारण बन सकती है। ब्रेन स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। समय पर पहचान, सही अस्पताल, और पेशेवर उपचार ही मरीज को सामान्य जीवन में वापस ला सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।