दिल्ली चुनाव: कांग्रेस आज से जारी करेगी गारंटियों का घोषणा पत्र, बड़े नेताओं की होगी भागीदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (6 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी आज से अपना घोषणा पत्र जारी करने की शुरुआत करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हर दिन एक नई गारंटी की घोषणा करेगी, जिसे पार्टी के प्रमुख नेता प्रस्तुत करेंगे।

पार्टी ने पहले घोषणा पत्र कार्यक्रम कल (05 जनवरी 2025) आयोजित करने का फैसला किया था, लेकिन वह रद्द कर दिया गया। अब आज (06 जनवरी 2025) से यह प्रक्रिया शुरू होगी।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पहली गारंटी की घोषणा करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, रेवंत रेड्डी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और अजय माकन भी घोषणाएं करेंगे। कांग्रेस का यह कदम चुनावी माहौल में जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।