दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई छठ पूजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (28/10/2025): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (Delhi World Public School), के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा (Chhath Puja) बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। सुंदरता से सजे पूलसाइड के पास पूजा का आयोजन 27 अक्टूबर की संध्या और 28 अक्टूबर की प्रातःकाल में किया गया, जिसमें अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की पवित्र परंपरा निभाई गई।

स्कूल निदेशक कंचन कुमारी ने पूल के जल में खड़े होकर पूजा अत्यंत विधिवत तरीके से संपन्न की। उनके साथ प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा तथा अध्यापकगण भी सम्मिलित हुए।

राहुल कुमार, अकादमिक निदेशक, डी.डब्ल्यू.पी.एस., ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। दीपों की ज्योति, मधुर भजनों और आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को भक्ति से आलोकित कर दिया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति विद्यालय की गहरी आस्था और सम्मान का प्रतीक रहा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।