New Delhi/Chandigarh News (24 अक्टूबर, 2025): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस (Martyrdom Day) के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज़ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होगा। इन कार्यक्रमों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल श्रद्धा के साथ हिस्सा लेंगे।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, 25 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ यह श्रृंखला शुरू होगी, जिसके बाद शाम को गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रागी भाई अमरजीत सिंह तान, भाई अनंतबीर सिंह, भाई चमनजीत सिंह लाल, भाई जोगिंदर सिंह रियाड़, भाई दविंदर सिंह सोढी और भाई जसकर्ण सिंह कीर्तन सेवा प्रस्तुत करेंगे।
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरे पंजाब में इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की है। मुख्य कार्यक्रम श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर राज्य सरकार की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गुरु साहिब की मानवता, बलिदान (Sacrifice) और धार्मिक स्वतंत्रता (Religious Freedom) की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
गुरु तेग बहादर जी को ‘हिंद की चादर’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अत्याचार, अन्याय और धार्मिक दमन के खिलाफ अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मानवाधिकार (Human Rights) और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा की। उनकी बाणी, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है, विश्व बंधुत्व, साहस और दया का अनमोल संदेश देती है।
सरकार का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु साहिब की प्रेरक विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाना और समाज में भाईचारे तथा शांति (Peace & Harmony) को मजबूत करना है। पंजाब सरकार को विश्वास है कि यह श्रृंखला गुरु तेग बहादर साहिब जी को सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।